लव एट डिनर टेबल

by Dr. Satish Chandra Satyarthi  - August 18, 2012

SNU dorm restaurantसमर वेकेशन में कैम्पस में कम ही लोग है फिर भी आज रेस्टॉरेंट में थोड़ी भीड़ थी. दो-चार टेबल्स ही खाली थीं. मैं एक दो सीट वाली टेबल पर बैठ गया. चार सीट वाले टेबल पर अकेले बैठना अजीब लगता है. वेटर अंग्रेजी वाला स्पेशल मेन्यू कार्ड टेबल पर रख गया. वो हर बार यही करता है, जबकि मैं हर बार उसको कोरियन में ऑर्डर करता हूँ. कभी बताना पड़ेगा उसको कि मैं कोरियन पढ़-लिख भी सकता हूँ. खैर, मेन्यू को टेबल पर रखकर मैं सोचने लगा कि क्या खाया जाए. सोचते हुए आसपास बैठे लोगों का मुआयना किया.

मेरे आगे वाली सीट्स पर सबसे दाएं तीन कोरियन बैठे थे. एक ब्वायफ्रेंड-गर्लफेंड का जोड़ा था जो टेबल की एक ओर बैठा था और दूसरा कपल वाले लड़के का दोस्त लग रहा था. बीच वाली सीट खाली थी और सबसे बाएं वाली सीट पर एक लड़का और एक लड़की बैठे हुए थे. लड़की कोरियन थी, लड़का किसी दूसरे देश का लग रहा था; शायद मंगोलियन. दोनों अंडरग्रेजुएट्स लग रहे थे. इतनी देर में वेटर ने मुझसे आकार पूछा कि क्या लेंगे. मैंने वेज फ्रेड राइस बोल दिया. लोगों की संख्या को देखकर लग रहा था कि कम से कम 15 मिनट तो लगेगा ही खाना आने में.

वो दायीं साइड वाले तीन कोरियन अभी मेन्यू पर बहस कर रहे थे. लड़की टिपिकल कोरियन नेज़ल टोन में बोल रही थी कि उसे भूख नहीं है और वह बाद में बस आइसक्रीम खायेगी. उसका ब्वायफ्रेंड उसे बार-बार कुछ ऑर्डर करने को बोल रहा था. तीसरे लड़के के चेहरे के भाव से लग रहा था कि वह इस बहस से उब रहा है. 2 मिनट के नखरे और मान-मन्नौवल के बाद आखिर में उसी ने फैसला दिया कि हम दोनों अपने खाने के अलावा एक किम्फाप (राइस रौल) और ऑर्डर कर देते हैं. वह जो भी खाना है सबसे शेयर करके खा लेगी. कपल ने बिना किसी प्रतिरोध के उसका प्रोपोजल एक्सेप्ट कर लिया और खाना ऑर्डर कर दिया गया. उसके बाद तीनों बात में लग गए. बात का टॉपिक घूम फिरकर उस लड़की के इर्द गिर्द ही था. लड़की के ब्वायफ्रेंड के एक्सप्रेशंस से लग रहा था कि उसे बातचीत में काफी मजा आ रहा था. या फिर वो ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहा था. ऐसा लग रहा था उसका दोस्त  बस वहाँ कंपनी देने के लिए था. बातचीत में उसकी भागीदारी सिर्फ हँसने, मुस्कुराने और हलके-फुल्के कमेंट करने तक थी.

लड़की बार-बार अपने ब्वायफ्रेंड से चिपक जा रही थी और वह उसके बालों पर हाथ फेर रहा था. ऐसा करते हुए वह कभी कभी चेहरे पर थोड़ा गर्व का भाव लिए रेस्टौरेंट में बैठे बाकी लोगों को देख लेता था. बाईं ओर की सीट पर बैठे कोरियन लड़की और मंगोलियन लड़का शायद नए-नए दोस्त बने थे और शायद पहली या दूसरी बार ही साथ खाना खा रहे थे. लड़की नोर्मल थी पर लड़का काफी नर्वस और असहज सा दिख रहा था. बात ज्यादा लड़की ही कर रही थी और वह काफी पॉजिटिव तरीके से उसकी हर बात पर स्माइल या ‘यस, नो, रियली’ टाइप कमेंट कर रहा था. वह बीच-बीच में वह कभी रेस्टॉरेंट में बैठे और लोगों को देखने लगता तो कभी अपना मोबाइल चेक करने लगता.

उधर एक कोने वाली सीट पर दो अमेरिकन बैठे थे.  लंबे, एथलेटिक, रफ एंड टफ टाईप कपड़े पहने.  उनकी बातचीत का टॉपिक कोई तीसरा व्यक्ति था जिसके बारे में बात करते हुए वे बीच-बीच में जोर-जोर से ठहाके लगा रहे थे. एक नजर में देखने पर पूरे रेस्टॉरेंट में सबसे ज्यादा खुश वो दो अमेरिकन लड़के ही नज़र आ रहे थे. वो पूरी तरह अपनी बात में मशगूल थे.

तभी दायीं टेबल वाली लड़की ने किसी बात पर हँसते-हँसते अपना सर अपने ब्वायफ्रेंड के सीने पर रख दिया था और लड़के ने प्यार से उसके बालों को चूम लिया था. शायद गलती या लापरवाही से या फिर जान बूझकर चूमने की आवाज जरा ज्यादा तेज हो गयी थी और अचानक लगभग सभी लोगों की आँखें उस ओर घूम गयी थीं. जोड़े के साथ बैठा लड़का अपना मोबाइल देखने लगा था. मंगोलियन लड़के ने कपल को कुछ पल तक देखा और फिर उसकी निगाहें वापस अपने साथ बैठी लड़की के चेहरे पर आकार टिक गयी थीं. लड़की बिना किसी एक्सप्रेशन के फिर से किसी नए टॉपिक पर लगातार बोलने लगी थी. मेरे ठीक बगल वाली सीट पर एक लेट थर्टीज के पति-पत्नी(शायद) बैठे हुए थे. वो बिना कोई बात किये चुपचाप खाना खा रहे थे. किस वाले एपिसोड के बाद  पत्नी के चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कराहट आकर गायब हो गयी थी. मेरा खाना आ गया था.

bonus

Get the free guide just for you!

Free

टर्किश लैंगुएज सेल्फ स्टडी - तुर्की भाषा अल्फाबेट

Dr. Satish Chandra Satyarthi

Dr. Satish Satyarthi is the Founder of CEO of LKI School of Korean Language. He is also the founder of many other renowned websites like TOPIK GUIDE and Annyeong India. He has been associated with many corporate companies, government organizations and universities as a Korean language and linguistics expert. You can connect with him on Facebook, Twitter or Google+

  • {"email":"Email address invalid","url":"Website address invalid","required":"Required field missing"}

    You may be interested in

    >